दिखावे से नहीं होगी हरियाली

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया जैसे वॉट्सएप्प और फेसबुक पर बहुत सारे पेड़ लगाए गए । यानी की बहुत मित्रों के पास से पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं वाले मैसेज आए । बहुत सारे मित्रों ने पेड़ लगाते हुए फोटो को फेसबुक पर पोस्ट किया हजारों लाइक और कमेंट आए ।

पर्यावरण दिवस के अगले दिन ना कोई पेड़ लगाते फोटो पोस्ट किया और ना ही कहीं से शुभकामनाएं आई । पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ सभी ने लगाया,पर अधिकांश उसके अगले दिन ही पेड़ को भूल गए ना किसी की पेड़ की रखवाली करते हुए फोटो आई ना ही किसी ने यह लिखा की मैंने उस दिन पेड़ लगाया था और आज उसकी देखभाल कर रहा हूँ । मीडिया और सोशल मीडिया में पेड़ लगाते हुए फोटो खींचकर डालने और छपवाने से धरती पर हरियाली नही आने वाली ।अपने इस विचार में सुधार करनी चाहिए और हमें तन, मन और धन से जुटना चाहिए ।

लेखक:-सौरभ कुमार ठाकुर, ग्राम-रतनपुरा, डाकघर-गिद्धा, थाना-सरैया, जिला-मुजफ्फरपुर, राज्य-बिहार, पिन कोड- 843106मो0- 8800416537