रामू बाजपेयी’
पाली (हरदोई)- बुधवार को नगर के बाबू खां जनता डिग्री कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान चलाया। गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम कॉलेज के सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं द्वारा प्रांगण में आम, जामुन, अशोक, नीम आदि के पौधों को रोपित किया गया।
इसके उपरांत कॉलेज के स्काउट मास्टर प्रशान्त कुमार द्वारा वृक्षारोपण अभियान के विषय पर वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिमसें वृक्षों से होने बाले लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी और उन्हें बचाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य फुरकान खान ने कहा कि वृक्ष हमारी अनमोल धरोहर है हमें इनसे तमाम तरीके की लाभदायक वस्तुएं प्राप्त होती है।उन्होंने आगे कहा कि पेड़ पौधों को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है।अंत मे कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए उन्होंने पेड़ पौधों को संरक्षित करने की अपील की ।
इस अवसर पर जयकिशोर बाजपेयी, सोनू त्रिवेदी, जगरूप, शाहनवाज, अयूबशाह, मो.हसन, वहीदुल, राजीव पाल, रुआबशेर, श्यामवीर, अरविंद ,मोहसिन,दिव्या बाजपेयी,रीता कुशवाहा, शोएबा बानो, अंबरीन, इमराना, यास्मीन, समरीन आदि लोग मौजूद रहे ।