पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का संदेश

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- मंगलवार को नगर पंचायत पाली द्वारा नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने स्वच्छता सम्बन्धी तरह तरह के चित्र बनाये।

जानकारी देते हुए कमलांशु मिश्रा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत स्वस्थ सर्वेक्षण 2020 के प्रचार प्रसार के साथ साथ विद्यार्थियों को अभिमुखी बनाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर देवेंद्र पाली सिंह, विजेता आर्या, प्रशांत त्रिपाठी, शिवम तिवारी, अमित शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।