पाकिस्तान की ऐसी हालत की जाए कि आने वाली पीढ़ी भी दोबारा भारत की ओर गन्दी नीयत से देखने की हिम्मत ना जुटा सके

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)-14 फरवरी को सी0आर0पी0एफ0 के जवानों पर हुए आतंकी हमले से पाली नगर के युवाओं में आक्रोश भरा है और शुक्रवार को नगर के सैकड़ों लोगों ने भाजपा मंडल प्रभारी शिवम तिवारी के नेतृत्व में इकठ्ठा होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए पुतला दहन किया।

नगर के सैकड़ों लोग इकठ्ठा होकर नारेबाज़ी करते हुए नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे जहाँ उन्होंने पाकिस्तान के पुतले पर जमकर जूते चप्पल बरसाये और पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए पुतला दहन किया ।

इस अवसर पर भाजपा नेता शिवम तिवारी ने पाकिस्तान की इस हरकत को नापाक बताते हुए प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इसका ऐसा बदला लिया जाए कि पाक की आने वाली पीढ़ी भी दोबारा भारत की ओर गन्दी नियत से देखने की हिम्मत ना जुटा सके। आलोक शुक्ला ने शोक व्यक्त करते हुए वीरों के बलिदान को जाया ना जाने देने का आवाहन किया ।

मुख्य रूप से दीपक गुप्ता, कुलदीप मिश्र, शिवानंद मिश्र, आशुतोष मिश्र, मोनू काश्यप, नीरज, अनूप, प्रवीण मिश्र, सुनील गौतम, नरेंद्र सिंह,कपिल अवस्थी, पुरुषोत्तम, राहुल, राजा, सुमित, अमित, दिव्यांश, अनुज पाठक, सिंटू, श्रियंक, महमूद खां, कन्हैया, ललित, पवन, गणेश मिश्र आदि के साथ साथ नगर में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।