रामू बाजपेयी–
पाली(हरदोई)- बुधवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में सार्वजनिक शिक्षणोन्नयन संस्थान के सौजन्य से निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
बच्चों ने नशा एक अभिशाप विषय पर निबन्ध लेखन व चित्र निर्माण किया गया । जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक शिवम तिवारी ने बताया कि विद्यालय स्तर पर निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम 3-3 प्रतिभागियों को रसखान प्रेक्षागृह हरदोई में पुरष्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह, प्रवीण मिश्र, आशुतोष तिवारी, अनूप त्रिपाठी, अभय, सुजीत आदि लोग मौजूद रहे।