भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र समाचार संगम के द्वारा ताजा अंक गीतों के राजकुमार गोपाल दास नीरज पर केंद्रित विशेष अंक का विमोचन मंगलवार को सम्पन्न हुआ।
समाचार संगम के प्रधान संपादक राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने बताया कि आज प्रातः आठ बजे रायबरेली के वरिष्ठ साहित्यकार व कवि चंद्रपाल सिंह चन्द्र के कर कमलों से विमोचन किया गया। विमोचन समारोह में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, कविराज तरुण सक्षम, कैलाश मण्डलोई, मीना भट्ट पूर्व जिला न्यायाधीश ,देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री रुचि तिवारी ,कवि शिवम यादव, सहित मीडिया की सम्पूर्ण टीम मौजूद रही। सभी प्रदेशों के प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दादा चंद्रपाल सिंह चन्द्र ने गीतकार नीरज पर प्रकाशित विशेषांक की प्रशंसा करते हुए मीडिया टीम को बधाई दी।