मद्य निषेध विभाग की ओर से 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के मौके पर नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों पर 20 जून को पोस्टर प्रतियोगिता व 21 जून को निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन किया जाएगा। पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना पंजीकरण 19 जून को शाम 5 बजे तक कार्यालय क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समायोजन अधिकारी, 27 अशोक मार्ग लखनऊ में करा सकते हैं।