अंकित सक्सेना बदायूँ-
जिले में रविवार को सावन के तीसरे सोमवार को लेकर बदायूं से कछला तक कांवड़ियों का सैलाब देखने को मिल रहा है। जलभरकर ला रहे कांवड़ियों की सेवा में लोग अलग-अलग रूप से लगे हैं। बता दें कि सावन का महीना चल रहा है, इस महीने में लोग अलग-अलग प्रकार से भगवान भोले में आस्था रखते हुए उनकी भक्ति में दान पुण्य व सेवा के साथ ही भंडारा कराते हैं।
इसी क्रम में मुस्लिमों द्वारा गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश की सावन के चलते शहर के शम्शी लान गेट पर कैंप लगाकर कावड़ियों की सेवा में मुस्लिम समुदाय जुटकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे है। यहां समाजसेवी युसूफ अंसारी ,मु. नसीम अल्वी ,मुईनुद्दीन अल्वी ,अन्नू कश्यप याकूब अल्वी ,रिहान अल्वी ,मुस्तफा अब्बासी पेंटर आदि ने दिल से कांवड़ियों को जल एवं मिष्ठान वितरण के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।
मुस्लिम समुदाय के लोग कावड़ियों को मिष्ठान इत्यादि वितरित कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश भी की है जिसकी शहर में जमकर तारीफ हो रही है।