केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम ने पौधारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत 110 पौधे केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, विद्या कृष्णा नगर, श्याम नगर काॅलोनी आदि में लगाए। इस अवसर पर डॉ मनवीर एसोसिएट प्रोफेसर एन0एम0एस0एन0, भूतपूर्व एस0आई0 आशा देवी ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग किया ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अमलेश गुप्ता ने छात्राओं के कार्य की सराहना की । समस्त कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कु0 प्रवीण रानी के दिशा-निर्देशन मे हुआ। कुमारी संध्या और कुमारी खुशबू राठौर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्रीजी, निकिता, अनुष्का, संगीता, नैना, साक्षी आदि छात्राएँ मौजूद रहीं ।