कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सोमवार तक जनपद के प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

अंकित सक्सेना बदायूँ

बदायूँ प्रशासन की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि वह कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोमवार तक सभी विद्यालयों को अवकाश हेतु सूचित करें ।

मालूम हो कि कावड़ यात्रा के दृष्टिगत बहुत बड़ी संख्या में कावड़िए जनपद के कछला में आएंगे । कांवड़िया के अधिक संख्या में होने के कारण उन्हें विभिन्न मार्गों से अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कराया जाएगा । इस कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 10 अगस्त शनिवार 11 अगस्त रविवार और 12 अगस्त सोमवार को जनपद के प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी और प्राइवेट सभी विद्यालयों पर लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि वह सभी संबंधित अध्यापकों व छात्रों को सूचित कर व्यवस्था के इन्तज़ामात को दुरुस्त करने में अपेक्षित सहयोग देंगे ।