अंकित सक्सेना बदायूँ–
आज दिनांक 13.08.2019 को टिथोनस इण्टरनेशनल स्कूल की छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के रोली से तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाई ।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सभी को उपहारस्वरूप चॉकलेट दी गयीं तथा राखी बांधने आयी सभी छात्राओं से उनके पढाई, खेल-कूद व उनकी पसन्द इत्यादि के बारे में बातचीत करते हुए अपील की गयी कि रक्षाबंधन के पर्व पर बाइक इस्तेमाल करने वाले भाइयों को राखी बांधते समय रिटर्न गिफ्ट के रूप में हैलमेट प्रदान करें तथा वचन लें कि “भईया जब आप जिन्दा रहेंगे, तभी आप हमारी रक्षा कर सकेंगे, इसलिये जब भी मोटर साइकिल चलायें तो हैलमेट अवश्य पहनें ।”