जिला बदायूं में आउटसोर्सिंग कम्पनी अवनी परिधि मानव संसाधन के माध्यम से लगभग डेढ़ सौ कर्मचारी कार्य कर रहे हैं । उनका लगभग 10 माह का वेतन नहीं मिला है । वेतन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कई बार अवगत कराने के बाद जिलाधिकारी को अवगत कराया गया ।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत डालने के बाद भी इन लोगो का वेतन नहीं मिला है वेतन के नाम पर इन लोगों का शोषण हो रहा है आज इन लोगो की मुलाकात नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से हुई उनको भी ज्ञापन सौंपा और उन्होंने इन लोगो को जल्द से जल्द वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया है ।