शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को राज्य मंत्री बनाये जाने पर व्यापारियों व युवाओं ने मनाया जश्न

आज युवा मंच संगठन के संरक्षक व संस्थापक ज्वाला प्रसाद गुप्ता एवं ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन रोड पर बदायूँ के शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री के बनाये जाने पर व्यापारियों युवाओं समाज सेवियों को एक दूसरे को मिठाई खिला कर एवं आतिशबाजी छोड़ कर ख़ुशी मनाई ।

इस मौके पर ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि बदायूँ के शहर विधायक के कद बढ़ने बदायूँ की जनता में बहुत हर्ष और खुशी की लहर है । इस अवसर पर डा० शरद गुप्ता, डॉ बीआर गुप्ता, हरिओम पांडेय, प्रदीप गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, केबी गुप्ता, अमन गुप्ता, आशीष शर्मा, अजय दिवाकर, मनोज शंकर शाक्य, सुमित शर्मा, विकार अहमद, राजू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, योगेंद्र सिंह, सदीप कुमार, शराफत अली, नितिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।