रामू बाजपेयी–
हसनापुर (हरदोई)- शुक्रवार को हरदोई जिले भरखनी ब्लॉक के हसनापुर गाँव में ग्रामवासियों ने एक भव्य हवन का आयोजन किया जिसमें माँ दुर्गा व ग्राम देवता का पूजन पूरी श्रद्धाभक्ति के साथ किया गया।
जानकारी देते हुए रंजन सिंह ने बताया कि ये कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें गांव व क्षेत्र की कन्याओं के लिए भव्य भण्डारे का आयोजन किया जाता है।
भक्तों ने माँ भगवती के प्रसाद को पूरी श्रद्धाभक्ति के साथ ग्रहण किया और जय माता दी के जयकारे भी लगाये।
इस अवसर पर आकाश सिंह, वीर प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, दिनेश सिंह, रामबाबू सक्सेना, रामगोपाल आदि लोग प्रमुखता से मौजूद रहे।