वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा थाना उझानी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना उझानी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी विनय कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे । प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी विनोद कुमार एवं दिवसाधिकारी उ0नि0 रामौतार सिंह थाना कार्यालय पर उपस्थित पाये गये । कार्यलेख/जी0डी0 का कार्य म0कां0 781 पारुल यादव, महिला हेल्पडेस्क पर म0कां0 107 ज्योति चौधरी तथा सीसीटीएनएस कार्य कम्प्यूटर ऑपरेटर केदार चौधरी द्वारा किया जा रहा था । पहरा पर कां0 1446 अजय कुमार सतर्क पाये गये ।

सर्वप्रथम थाना परिसर का भ्रमण करते हुए परिसर में खडे लम्बित माल मुकदमाती वाहनों को तरतीब से खडा करने एवं शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । मैस व बैरिक का निरीक्षण करते हुए नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहने के लिए कहा गया । थाना कार्यालय के अभिलेखों/रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए रख रखाव व रिकार्ड पूर्ण रखने हेतु हेडमोहर्रिर को निर्देश दिये गये । मालग्रह के जाली वाले दरवाजे के स्थान पर पूर्ण रूप से बंद दरवाजा लगाये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ।

हाल ही में ग्राम मानपुर व रौली के मध्य सडक पर लूट व हत्या की घटना से सम्बन्धित मु0अ0सं0 280/19 धारा 302/394 भादवि बनाम अज्ञात के शीघ्र अनावरण हेतु कडे निर्देश दिये गये एवं इसके अतिरिक्त अन्य लम्बित विवेचनाओं का भी शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । थाने पर मौजूद पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए नियमित रूप से गश्त करने, भूमि सम्बन्धी विवाद प्रकाश में आने व बच्चा चोरी के सम्बन्ध में अफवाहों पर नजर रखते हुए तत्काल उचित कार्यवाही किये जाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए स्वयं भी नियमों के पालन करने हेतु निर्देशित किया गया ।