राजाराम महिला इण्टर कॉलेज में हिन्दी दिवस के मौके पर नाटकों का हुआ मञ्जन

'हिन्दी दिवस : इतिहास व महत्व' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोज

राजाराम महिला इण्टर कॉलेज में हिन्दी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। ‘हिन्दी दिवस : इतिहास व महत्व’ विषय पर जूनियर व सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिन्दी दिवस पर एक अंताक्षरी प्रतियोगिता भी करवाई गयी जिसमें छात्राओँ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्या डॉक्टर अनीता कुमारी ने छात्राओं को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है हमें हिन्दी भाषा का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए । इस अवसर पर अंजुम सहर, मणि पाण्डेय, चित्रा कुमारी, गीता सागर, किरन गुप्ता, प्रमिला कटियार,अ लका गुलाटी, चित्रा सक्सेना का विशेष योगदान रहा।