राहुल मिश्र बघौली
थाना दिवस पर पहले शनिवार को थाना परिसर में कार्यवाहक थाना प्रभारी जब्बार खां ने जनता की समस्याएं सुनी और कुछ समस्याओं को मौके पर ही सुलझाया । अन्य समस्याओं को मौके की जांच करवाने के बाद सुलझाने की बात कही । इस मौके पर जिले का कोई भी अधिकारी समस्या समाधान दिवस में नहीं पहुंचा ।
ज्ञात हो कि महीने के पहले शनिवार को बघौली थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे फरियादियों ने व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याएं रखीं ।थाना दिवस पर कार्यवाहक थाना प्रभारी मो जब्बार व राजस्व विभागकर्मियों ने फरियादियों की कई समस्याओं का निराकरण किया । शेष समस्याओं का हल मौके पर नहीं निकल सका जिसमें कुछ जमीन संबंधी समस्याएं थी उन्हें कार्यवाहक थाना प्रभारी ने मौके की जांच करवाने और बाद में हल कराने का फरियादियों को आश्वासन दिया । थाना दिवस की खत्म होती विश्वसनीयता के चलते क्षेत्र से काफी कम समस्याये आई क्योंकि प्रशासनिक लापरवाही के चलते थाना दिवस सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है । जिससे थाना दिवस से धीरे-धीरे जनता का भरोसा टूट रहा है ।
थाना दिवस के मौके पर उपस्थित कार्यवाहक थाना प्रभारी मो जब्बार अली खां ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि थाना दिवस में आए फरियादियों की अगर पुलिस सम्बन्धित शिकायत है तो उसे जल्द से जल्द हल कराने का प्रयास किया जाएगा । इस अवसर पर उपस्थित थाना पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग टीम में कई क्षेत्रीय लेखपाल व गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहे।