भवानीमंडी, दतिया:- भारतीय कलाकार संघ हनुमानढी दतिया मध्यप्रदेश ने भवानीमंडी जिला झालावाड राजस्थान के निवासी कवि राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित” को राजस्थान प्रान्त का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
पुरोहित ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए कहा कि वे भारतीय कलाकार संघ को मजबूत बनाने के लिए वचनबद्ध है। समस्त पेन्टर चित्रकारों मूर्तिकारों शिल्पकारों को हक़ दिलाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। साथ ही सभी कलाकारों को संगठित रहने की बात कही। उनकी नियुक्ति पर कवि एवम चित्रकार शिवम यादव सहित सभी कलाकार संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने बधाइयाँ दी है।