“विद्या वाचस्पति सम्मान” से नवाजे जायेंगे राजेश पुरोहित

भवानीमंडी:-साहित्य संगम संस्थान की ओर से इंदौर में वार्षिकसमारोह के दौरान संस्थान नें संस्थान की कई बड़ी हस्तियों को सम्मान देनें की घोषणा की है ।

२२ दिसम्बर को ईंदौर में होनें वाले सम्मान समारोह में श्री राजेश पुरोहित जी को मानद उपाधि दी जायेगी साथ ही दो और साहित्य महारथियों को भी मानद उपाधि प्रदान की जायेगी ,समारोह में कई पुस्तकों का विमोचन भी होगा जिसमें कुमुद श्रीवास्तव वर्मा द्वारा सम्पादित पुस्तक “अभियान चंद्रयान टू” का विमोचन भी आदरणीय वेदालंकार जी द्वारा किया जायेगा ,समारोह में साहित्य सेवा से जुड़े कई महानुभाव कवि एवं कवियत्रियां भी सम्मानित होगीं ,जिनमें डॉ० कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी लखनऊ, को श्रेष्ठ संयोजिका ,के सम्मान से अलंकृत किया जायेगा | संस्थान की मीडिया प्रभारी उ० प्र० कुमुद श्रीवास्तव वर्मा नें मुख्य मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित जी को एक अपनीं वार्ता में बताया कि समारोह में इसबार 38 साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा |