विद्यावाचस्पति उपाधि से अलङ्कृत होंगे कवि राजेश पुरोहित एवं कवि तेजराम नायक ‘तेज’

नई दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली की ओर से 22 दिसम्बर रविवार को इंदौर में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्य सेवा से जुड़े महान हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कवि श्री राजेश पुरोहित जी एवं साहित्य संगम संस्थान छंदशाला के संचालक एवं संगम सवेरा मासिक ई पत्रिका के संपादक कवि श्री तेज राम नायक तेज जी को विद्यावाचस्पति (डॉक्ट्रेट) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में संस्थान की कई पुस्तकों का विमोचन भी होगा जिसमें कुमुद श्रीवास्तव वर्मा जी द्वारा संपादित चंद्रयान – 2 का विमोचन आदरणीय भानु प्रताप वेदालंकार जी के कर कमलों से होगा।

कवि तेजराम ‘तेज’

संस्थान के अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह जी ने बताया कि समारोह में साहित्य सेवा से जुड़े देश के लगभग 101 साहित्यकारों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान के अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह जी सचिव कविराज तरुण जी कोषाध्यक्ष श्रीमती छाया सक्सेना प्रभु जी एवं अन्य पदाधिकारियों ने कवि राजेश पुरोहित एवं कवि तेजराम नायक को विद्यावाचस्पति सम्मान हेतु चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है एवं इनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी है।