भवानीमंडी:- अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को बीकानेर राजस्थान के यूथ वर्ल्ड न्यूज़ एण्ड सोशल फाउंडेशन (सिर्फ और सिर्फ सकारात्मकता का पक्षधर) ने यूथ वर्ल्ड कर्णधार अवार्ड 2020 से अलंकृत किया गया।
पुरोहित ने बताया कि उन्हें साहित्य, समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों, राष्ट्र निर्माण एवम उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने, अहर्निश महनीय अवदान को रेखांकित करते रहने हेतु यूथ वर्ल्ड कर्णधार अवार्ड-2020 से सम्मानित किया गया । पुरोहित समाज सेवा में सफल अग्रणी रहते हैं। सरल स्वभाव व बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी, मृदुभाषी, आमजन की सेवा को तैयार रहते हैं। उन्हें यह सम्मान यूथ वर्ल्ड के राष्ट्रीय प्रमुख बी एस राजपुरोहित व निदेशक मधुमाया सिंह के कर कमलों से प्रदान किया गया। पुरोहित को इस उपलब्धि के लिए देश विदेश की साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियो व रचनाकारों ने बधाईयां दी है ।