आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालेज के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित शताब्दी दिवस समारोह का शुभारम्भ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा आर्य समाज का झण्डा रोहण किया।
इस अवसर पर बालिकाओं का सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं के हर क्षेत्र में आगे बढ़़ने की काफी सम्भावनाएं है और वह पढ़ाई के साथ गीत, संगीत आदि हुनर के माध्यम से अपने को आगे बढ़ाये। उन्होने कहा कि बालिकायें अपने को अबला न समझें क्योकि नारी शक्ति महान है।
उन्होने बालिकाओं से कहा कि पुस्तकालय में काफी अच्छी-अच्छी ज्ञानवर्धक किताबें है बालिकायें समय निकाल कर उनका अध्यन अवश्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि आर्य समाज के पदाधिकारियों, अध्यापकों आदि ने कड़ी मेहनत के बाद इस कालेज को शताब्दी दिवस तक सम्मान के साथ पहुंचाया हैं। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दूबे, कालेज प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं बड़ी संख्या में बालिकायें उपस्थित रहीं।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बालिकाओं की आयोजित रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा कालेज में स्वामी धर्मेश्वरा नन्द स्मृति पुस्तकालय का पर्दा हटाकर लोकापर्ण किया और पुस्तकालय में किताबों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कालेज के प्रबन्धक ने जिलाधिकारी को आर्य समाज की पगड़ी व शाल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।