राहुल मिश्र (बघौली)
बघौली- वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के बीच मुसलमानों के मुकद्दस महीने रमजान को लेकर थाना बघौली परिसर में थानाध्यक्ष बघौली फूलचन्द्र सरोज के द्वारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली मस्जिदों व ईदगाह के इमाम व मौलानाओं के साथ-साथ क्षेत्र के सम्मानित लोग भी शामिल हुए जिसमें चर्चा हुई कि कोरोना महामारी के बीच पाक महीने रमजान को एतिहात के साथ मनाया जाए ।
क्षेत्राधिकारी बघौली अखिलेश राजन ने कहा कि मस्जिद के इमाम सहरी व इफ्तार के वक्त ऐलान करेगे सभी लोग अपने घरों पर ही रहेंगे व नमाज आदि सारे कार्य घर पर ही करेंगे ।प्रशासन के आदेशो का उल्लंघन करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
थानाध्यक्ष बघौली फूलचन्द्र सरोज ने बताााया कि सोशल डिस्टेन्सिंंग का पूरा पालन किया जाए व मस्जिद में रमजान माह में होने वाली तराबी अग्रिम आदेशो तक रोकी जा रही है ।थानाध्यक्ष ने अपील की कि रमजान में आपस में गले मिलना व हाथ मिलाने की परम्परा को इस वर्ष बीमारी की वजह से बचाव करें ।
विक्टोरियागंज के पूर्व प्रधान अतीक मिंया (छोटे साहब ) ने कहा कि पाक मुकद्दस महीना रमजान अल्लाह की इबादत का सबसे बेहतर महीना है इसलिये हम सभी अपने घरों से ही इबादत कर अल्लाह से खतरनाक बीमारी से सिफा की दुआ भी मांगे ।
थाना परिसर बघौली में बैठक के दौरान आपसी दूरी का विशेष ख़याल रखा गया बैठक में इमाम व मौलानाओं सहित मो उमैर ,जावेद अली ,अल्तमश, सालिम के सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।