दिनदहाड़े चला हरे पेड़ों पर आरा, प्रशासन बेखबर


प्रेम द्विवेदी :

बेनीगंज, हरदोई : कोरोना वायरस के चलते जहाँ एक ओर देश में लाक डाउन चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ लकड़कट्टों द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों पर दिन-दहाड़े आरा चलाकर हरे भरे पेड़ों को तहस-नहस कर दिया गया । लेकिन स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को इस बात की भनक तक नहीं लगी ।

यह मामला दिनांक 17 मई दिन रविवार कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के शोभेपुरवा मजरा चठिया ढपरापुर का है । यहां नीम के पेड़ों पर दिन-दहाड़े आरा चला दिया गया । लकड़कट्टों के हौसले इतने बुलंद है कि दिन-दहाड़े प्रतिबंधित पेड़ों पर आरा चलवा कर हरियाली नष्ट करने पर आमादा है । लेकिन स्थानीय पुलिस इस मामले से अनभिज्ञ बनी हुई है ।

इस सम्बन्ध में वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश श्रीवास्तव से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और इस मामले की वह जानकारी करवा रहे है । अगर मामला सही पाया गया तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी ।