बदायूं/बिल्सी:- आज पूरी विश्व कोरोना जैसी आपदा से जूझ रहा है तो इस मुश्किल घड़ी में बदायूँ की सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य निरन्तर बदायूँ लोकसभा की जनता एवं प्रशासन के सहयोग में लगी हुई है पूरे बदायूँ लोकसभा में डॉ संघमित्रा मौर्य की ओर निरन्तर भोजन के पैकेट, रहात सामग्री, मास्क और सेनेटाइजर का वितरण चल रहा है आज भी सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य जी द्वारा उपलब्ध कराए गए मास्क और सेनेटाइजर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना,एवं नगर अध्यक्ष गगन राठी ने भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत चौहान,विश्व हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार,रोहित शर्मा को वितरण हेतु प्रदान किए इस मौके शेखर सक्सेना ने बताया कि आदरणीय दीदी सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य जी का कहना कि बदायूँ की जनता उनका परिवार है वह अपने परिवार के साथ हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है उनके द्वारा बदायूँ की जनता के सहयोग में हरसंभव प्रयास किया जा रहा है इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश देवल,मंडलमंत्री आशीष सक्सेना,रजत शर्मा,हरवंश वशिष्ठ, लखन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे !