कौशाम्बी : 30 मई शनिवार शाम 5 बजे के बाद आई तेज आंधी और बारिश मे एक पेड़ गूलर का पक्के घर पर गिरने से घर पूर्ण रूप से मलबे में तब्दील हो गया ।
सैनी थाना क्षेत्र के टाण्डा ग्राम सभा निवासी ओमप्रकाश रैदास पुत्र गुलाब के मकान के ऊपर बगल में खड़ा गूलर का पेड़ भयानक आंधी पानी से गिर गया । जिससे उसका घर गिर गया । गनीमत थी उस समय घर का कोई सदस्य मौजूद नही था। अन्यथा बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था । अब उसका परिवार पास में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में रह रहा है।
लॉक डाउन की मार के साथ तूफान आने से लोगो मे भय व्याप्त है।अब देखना यह है कि इस दैवीय आपदा में उस गरीब मजदूर को प्रशासन कितनी जल्दी मदद कर पाता है ।
जिला संवाददाता मसुरिया दीन मौर्य कौशाम्बी, 9621680231