● घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा परिवार बाल बाल बचा ।
● दलित बस्ती वार्ड नं 2 अजुहा का पल्लेदार हुआ बेघर ।
कौशांबी (यू पी) : जनपद कौशांबी के नगर पंचायत अजुहा दलित बस्ती वार्ड नं 2 अम्बेडकर नगर में तेज आंधी बारिस से पल्लेदार मजदूर मो. शरीफ पुत्र स्व. रजब अली उर्फ लल्लू मियाँ के कच्चे मकान में बीती रात विशालकाय यूकेलिपटस का पेड़ गिरने से दीवार व छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया । छप्पर के नीचे सो रहा परिवार खैरुन निशा (पत्नी), शकीना बानो (माता), ताज मोहम्मद, यार मोहम्मद, शाह मोहम्मद , अंजुम बानो, खुशनूरा बानो पुत्र व पुत्रियां (3 गाय, 8 बकरी)बड़ी दुर्घटना होने से बच गया । पेड़ गिरने की जोरदारआवाज सुनकर पडोसियों ने रात में छप्पर के नीचे दबे परिवार को बाहर निकाला ।
मो. शरीफ के छोटे भाई मो. राशिद ने बताया कि बीती रात 2 बजे 30/06/2020 को भोर में परिवार सहित सारे लोग छप्पर के नीचे सो रहे थे, तेज आंधी बारिश होने से पेड़ गिर गया, जिससे परिवार सहित छप्पर के नीचे दब गये थे, पडोसियों की मदद से आनन फानन बाहर निकाला गया, हालाँकि किसी को चोट नहीं आई है ।
मो. राशिद ने बताया कि कई बार प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन किया गया लेकिन आवास नहीं मिला । वार्ड के दर्जनों आवास से वंचित लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हमलोग जिम्मेदारों के पास जाते हैं तो डाट कर भगा दिया जाता है । चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से अपने अपात्र चहेतों को आवास दे दिया गया है । यदि नगर के जिम्मेदार जन प्रतिनिधि व अधिकारी संपूर्ण नगर में ईमानदारी से आवास की जांच कराएं तो सैकड़ों पक्के मकान व धनाड्य लोगों ने नगर पंचायत कर्मचारियों को गुमराह कर।घूस खोरी के दम पर फर्जी तरीके से आवास प्राप्त कर लिया है । जिससे जरूरत मंद गरीबों को आवास नहीं मिल पा रहा है ।
देखना यह है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी बेघर पल्लेदार मो. शरीफ की कितनी मदद कर पाते हैं ?
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट