प्रेम द्विवेदी :
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मतुआ निवासिनी सोनी (उम्र 30 वर्ष) पुत्री बलदेव ने थाने में दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कल दिनांक 1 मई दिन सोमवार को मेरे ही गांव के मनीराम व बबलू अपने दबंग साथियों के साथ शाम करीब 7:00 बजे मेरे घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे । मना करने पर मुझे और मेरी चाची रामदेवी (उम्र 60वर्ष) को लाठी-डंडों से मारने पीटने लगे । इस बीच शोर सुनकर काफी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए । ग्रामीणों को आता हुआ देखकर दबंग लोग पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए ।
इस संबंध में थाना प्रभारी फूलचंद सरोज ने बताया कि पीड़िता द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है । मौके की जांच करके कार्रवाई की जाएगी ।