नगर पंचायत अजुहा में नामित सभासदों को पद एवम् गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

● नगर पंचायत अजुहा के विकास की रफ़्तार होगी तेज : शीतला प्रसाद पटेल ।

कौशाम्बी – आदर्श नगर पंचायत अझुवा में बीते तीन सालों से नामित सभासदों का चयन नही हो पाया था । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर विकास मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित अपने नॉमिनी कोटे के तहत 3 सभासदों के नाम की सूची नगर पंचायत कार्यालय अझुवा भेजी थी । इसी बीच देश में वैश्विक कोरोना महामारी ने देश में दस्तक दे दी । जिससे पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश मे लॉक डाउन कर स्थित में सुधार लाने की सफल प्रयास किया गया ।

अभी भी कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा विश्व सहित भारत देश जूझ रहा है । आज दिनांक 04/06/2020 नगर पंचायत अझुवा कार्यालय के बगल में हनुमान इंटर कालेज में एसडीएम सिराथू राजेश श्रीवास्तव ने शासन द्वारा नामित सभाषद चंद्रपाल सिंह, विजय कुमार पटेल ,सौरभ केसरवानी को पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने नगर के लोगों को आश्वासन देते हुए योगी सरकार की उपलब्धियां और किये जा रहे विकास में नामित सभासदों को योगदान करने के लिए कहा गया । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण केसरवानी ने नामित सभासदों से निर्वाचित सभासदों और नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल कुमार के साथ कदम से कदम मिलाकर नगर के विकास में बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने को कहा जिससे नगर पंचायत अझुवा एक बेहतर विकास करने वाली आदर्श नगर पंचायतों में पहचानी जाए । इस अवसर पर लॉक डाउन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी लोग सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करते दिखे । अझुवा में अभी तक 12 निर्वाचित सभासद थे । शासन द्वारा 3 नामित भारतीय जनता पार्टी सभासद घोषित और शपथ ग्रहण होने पर नगर पंचायत में हर्ष का माहौल व्याप्त है। शपथग्रहण समारोह में अधिशाषी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ,चेयरमैन अनिल कुमार,व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र केसरवानी , भाजपा प्रशांत केसरी,करन सिंह ,संतोष विश्वकर्मा ,पवन केसरवानी , रामनरेश केसरवानी,भाजपा नेता अरुण केशरवानी , ज्ञान शर्मा, संतोष विश्वकर्मा , संतोष जोशी , शारदा प्रसाद वर्मा,नगर पंचायत कार्यालय स्टाफ सहित सैकड़ों सम्भ्रांत गणमान्य लोग मौजूद रहे! शपथ ग्रहण समारोह का संचालन दयानंद इंटर कालेज के प्रधानचार्य डॉक्टर रमेश चंद्र केसरवानी आचार्य जी ने किया।

जिला संवाददाता मसुरिया दीन मौर्य I V 24 NEWS कौशाम्बी 9621680231