कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा का भव्य स्वागत किया।
आपको बताते चलें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी तैयारी को पूरा करने के लिए पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव मे चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र केसरवानी के नेतृत्व में अमृतलाल केसरवानी, राजीव अग्रहरी, संजीव केसरवानी ,धीरू केसरवानी, राहुल कुमार, विवेक अग्रहरि, मुन्ना जहाजी, विजय कुमार पटेल नामित सभासद, राम लखन, रामप्रकाश, बबलू अग्रहरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा का भव्य स्वागत किया।