नगर पंचायत अजुहा में अब नहीं होगी पीने के पानी की किल्लत:- अधिशाषी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता

● वार्ड नं 8 अमिरतापुर में नगर प्रशासन की पहल से नगरवासियों में दौडी खुशी की लहर ।

कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार कौशाम्बी जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नम्बर 8 में नये नलकूप की चल रही सफाई को चेक करते हुए अधिशाषी अधिकारी सूर्यप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अझुवा में पेयजल संकट को देखते हुए नया नलकूप बोर को नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा हैं । इस नये बोर के सफल होने के बादअब पानी की सफाई हो रही हैं । मैं समय समय पर इसकी जाँच कर रहा हूं । जिससे नगर वासियों को पानी की कोई समस्या ना हो, शीघ्र ही इस नये नलकूप से पूरे नगर में पानी की सप्लाई चालू हो जाएगी जिससे किसी भी नगर वासी को पानी की समस्या नही रहेगी । मैं हमेशा नगर के विकास पर हमेशा ध्यान देता रहता हूँ । पूरे नगर के विकास पर हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है ।

नये नलकूप बोर की जांच करते समय अधिशाषी अधिकारी
के साथ वार्ड 8 के सभासद कृष्ण कुमार बाजपेई , करन सिंह जिलामहामंत्री पिछड़ा वर्ग बीजेपी कौशाम्बी , ज्ञान शर्मा सेक्टर अध्यक्ष भौतर बीजेपी सहित कई गणमान्य ब्यक्ति मौजूद रहे ।

जिला संवाददाता आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट 9621680231