कौशाम्बी। यूपी के कौशांबी जिले में मामूली विवाद के चलते एक ट्रक ड्राइवर सतीश सिंह की जेसीबी मसीन से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों पर दबाव बनाकर दूसरी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पहली तहरीर पर परिजनों ने मोरंग के डम्प ठेकेदार और जेसीबी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया है।
घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल गांव की है। जहाँ डम्प मोरंग खादान पर मामूली विवाद में एक ट्रक ड्राइवर की जेसीबी से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई मोहित सिंह ने बताया कि मैंने बालू डंप मालिक, जेसीबी मालिक व चालक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवाकर सिर्फ जेसीबी चालक मंजीत के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि जेसीबी से कुचलने का मामला है। घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट