अनीश सिंह, टोडरपुर, हरदोई :
जनपद हरदोई के ब्लॉक टोडरपुर के अंतर्गत आने वाले गाँव पारा में तिराहे के निकट सड़क पर एक जानलेवा गड्ढा बन गया है । ऐस तिराहे से एक रोड शाहाबाद से पिहानी को गई और एक जहानी खेड़ा को गई है । पारा तिराहा पर काफी बड़ा गड्ढा हो जाने के कारण सभी व्यक्तियों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है ।
मालूम हो कि इन्हीं मेन रोड पर से सभी प्रकार के वाहन और सभी शासन प्रशासनिक अधिकारी निकलते है लेकिन इन रोड़ों पर उनकी नजर नहीं पड़ती? यहां पर हर समय खतरा बना रहता है कि अचानक किधर से वाहन आ जाए राहगीरो को हर समय भय रहता है कि इस बड़े गड्ढे से किसी न किसी का कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा? ऐसी स्थित देखते हुए अब देखते है कि वाहन चालकों ओर जनता को इस समस्या का सामना कब तक करना पड़ेगा?