अवैध संबंध के चलते ट्रक ड्राइवर की हुई थी हत्या, 24 घंटो में ख़ुलासा

विजय करन –

अवैध संबंध के चलते ट्रक ड्राइवर की हुई थी हत्या, 24 घंटो में कोखराज पुलिस व एसओजी टीम ने किया सनसनीखेज खुलासा

कौशाम्बी। कौशाम्बी पुलिस टीम ने चंद घंटे के भीतर ही कोखराज थाना क्षेत्र में हुई ट्रक ड्राइवर हत्याकांड का सनसनी खेज खुलासा कर दिया।

एसपी अभिनंदन सिंह के निर्देशन और सीओ सिराथु रामवीर सिंह के नेतृत्व में कोखराज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय टीम व एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता टीम ने कुछ ही घंटो में हत्या का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया।

ट्रक ड्राइवर की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। दरअसल मृतक ट्रक ड्राइवर का पड़ोस के एक गांव की शादी शुदा महिला से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने मृतक ट्रक ड्राइवर को कई बार समझाया लेकिन जब वह नहीं माना तो कल शाम लगभग 7 बजे उसने ट्रक ड्राइवर को फोन कर भरवारी के पास सुनसान जगह पर बुलाया और सिर पर ईट पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मृतक के मोबाइल के जरिए आरोपित तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घटना कबूल कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने प्रेस वार्ता का घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मृतक का एक महिला से अवैध संबंध था। जिसके चलते महिला के पति ने हीं युवक को मौत के घाट उतारा था।

कोखराज थाना क्षेत्र के मारूफपुर निवासी मोहम्मद वसीम जिसकी उम्र 29 वर्ष थी एक ट्रक ड्राइवर था। अक्सर वह घर के बाहर ही रहता था। इसके कारण उसने शादी नहीं की थी लेकिन उसका चाल चलन ठीक नहीं था। उसने कई महिलाओं से अनैतिक संबंध भी बना रखे थे। मोहम्मद वसीम के पड़ोसी गांव चमरूपुर की एक महिला से संबंध बन गए।

महिला का पति काम धंधे के सिलसिले में बाहर रहता था। मृतक वसीम इसका भरपूर फायदा उठा रहा था। वह महिला से चोरी चुपके मिलने के लिए अक्सर उसके घर जाता था। लेकिन जब महिला का पति अब्दुल सगीर परदेश से वापस आया तो ग्रामीणों ने उसकी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी उसे दी। सगीर अपनी पत्नी को समझाने लगा। लेकिन उन दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला अपने पति से विवाद करने के बाद पश्चिमशरीरा के मायके चली गई। मोहम्मद वसीम मिलने के लिए उसके मायके जाने लगा। इस बात की जानकारी जब आरोपी को हुई तो वह आग बबूला हो गया और तभी उसने वसीम को मौत के घाट उतारने का प्लान कर लिया।

वह धीरे-धीरे वसीम से मेलजोल बढ़ाने लगा। इस दौरान उसे पता चला कि मृतक वसीम शराब पीने का आदी है। उसने कल शाम को शराब खरीदा। इसके अलावा पास की एक दुकान से खाने पीने के लिए और भरवारी के चमरुपुर गांव के पास नया तारा तालाब के पास सुनसान जगह पर दोनों पहुंचे। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे। सगीर ने कहा कि तुम मेरी पत्नी से अवैध संबंध बनाए हुए बहुत गलत बात है। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। सगीर पेशाब करने के बहाने थोड़ी दूर गया और हाथ में एक ईट लेकर आया और उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वसीम को मरा समझकर सगीर वहां से भाग निकला। थोड़ी देर बाद शौच के लिए चौकीदार आया तो उसने वसीम को तड़पते देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वसीम को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह व सीओ सिराथु रामवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी ने घटना कबूल कर लिया। कोखराज पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया।