बदायूँ :भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस का कोराना नियमों का पालन करते हुए प्रतीक उत्सव जिलामंत्री मनोज जौहरी के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने की ।
मुख्य अतिथि नगर की सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य के प्रतिनिधि डी पी भारती रहे। मुख्य अतिथि ने भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी व भारतमाता के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभा रम्भ किया। ज़िलाध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए भारतीय मज़दूर संघ का इतिहास बताते हुए कहा क़ि आज 66वां जन्मदिवस में हम प्रवासी मज़दूरों का व असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों का हित चिंतन करते हैं। सरकार से मांग करते हैं क़ि औद्योगीकरण की चाहत में मज़दूरों के हितों की कुर्बानी न करे। कार्य घंटो को बढ़ाना, श्रम कानूनों को कमजोर करना देश व समाज हित में नहीं है। विदेशी निवेश की चाहत में श्रमिकों की बलि नहीं चढ़ाई जा सकती। जिला मंत्री मनोज जोहरी ने सांसद को संबोधित ज्ञापन पढ़ कर सुनाया व मांग की क़ि हमारे ज्ञापन में लिखी मांगो को सांसद महोदया सरकार के समक्ष रखें ।
मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि डी पी भारती ने अपने उदबोधन में कहा कि सांसद महोदया गरीबों, कमज़ोरों व मज़दूरों की समस्याओं को समय समय पर सरकार के समक्ष रखती रहती हैं ।अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के सानिध्य में उन्होंने मजदूरों गरीबों के दर्द को नजदीक से देखा है। मैं विश्वास दिलाता हूँ। क़ि आपकी लड़ाई को वह मजबूती से लड़ेंगी व आपको न्याय दिलाएंगी। जिला संरक्षक रणवीर सिंह ने मुख अतिथि को विभिन्न समस्याओं के समाधान में सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया।
अंत में मुख्य अतिथि डी पी भारती को भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत जी ठेंगड़ी की जीवन परिचय ग्रंथ ससम्मान भेंट किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बिपिन जोहरी, कोषाध्यक्ष अशोक साहू, विकास रस्तोगी, सुयश जौहरी, राजीब जोहरी , मुकेश सिंह, दीपक, विनोद, सुबेक सिंह, दीपक सक्सेना, अनिरुद्ध राय, अचलेश कुमार सिंह राजेंद्र गुप्ता, नंद राम शर्मा आदि ने विचार रखे।