लूटपाट करने वाले गिरोह के 05 अभियुक्त गिरफ्तार, माल बरामद

आशुतोष अवस्थी :

थाना कोतवाली देहात पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा हाईवे पर वाहनों आदि से लूटपाट करने वाले गिरोह के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की 03 घटनाओं से सम्बन्धित माल बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्री रन्धा सिंह व प्रभारी सर्विलांस निरीक्षक श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शाहजहाँपुर हरदोई रॉड चौपाल सागर के आगे बहद ग्राम कोरिया से 5 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया उक्त गिरोह हाईवे पर ट्रकों आदि से लूटपाट करता है। जामातलाशी से अभियुक्तगण के कब्जे से 3 अदद मोबाइल फोन एक अदद सिम कार्ड एक अदद ओप्पो फोन बैट्री व डैमेज मोबाइल पार्ट व कुल नगदी 5935 रुपये बरामद हुए उक्त बरामद माल 14/15-07-2020 की रात्रि में शाहजहाँपुर हरदोई रॉड पर ग्राम अटवा असिगवां में खड़े ट्रक व थाना क्षेत्र शाहाबाद में हाइवे किनारे खड़े 2 ट्रक से लूटपाट कर छीना गया था।