हरदोई : माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों का 31 अगस्त तक शत प्रतिशत नामांकन कराया जाए और विद्यालयों में विधिवत ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजकीय इंटर कालेज सभागार में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की बैठक हुई। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। 31 अगस्त तक सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रवेश करा लिया जाए। शिक्षकों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इसे हर हाल में पूरा किया जाए। विवरण अपलोड न होने पर संबंधित प्रधानाचार्यो के वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य को विधिवत शुरू किया जाए और उनकी मानीटरिंग की जाए। अभिभावक संघ की बैठक गूगल मीट के माध्यम से की जाए। इंस्पायर एवार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाए। शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख जमा करने के निर्देश है। एडेड विद्यालयों के शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया की निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं दी जाए। इस मौके पर जीआईसी प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेई, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा. राजेश तिवारी सहित कई प्रधानाचार्य मौजूद रहे।