कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी में इन दिनों भैंस चोरी की घटनाएँ निरंतर बढ़ रही हैं। सक्रिय अज्ञात चोरों ने जनपद में अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं। जिससे भैंस चोरों के हौसले बुलंद हैं। किसान भुखमरी की कगार पर पहुँच रहे हैं। कोरोना महामारी और लाॅकडाउन से वैसे ही आम आदमी का रोजगार बंद हो गया है। जिससे आम जनमानस परेशान हो गया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी अजुहा के अंतर्गत गुरु का पुरवा मजरा शाखा से बीती रात गाँव के बाहर बने पशुबाड़े से किसान की तीन भैंस अज्ञात चोर खोल ले गए।
किसान गजेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र सत्यनारायण ने बताया कि गाँव के बाहर बने बाड़े में रोज की तरह भैसों की रखवाली करने के लिए दो लोग सो रहे थे। बीती रात लगभग एक बजे नींद खुली तो देखा भैसें खूँटे पर नहीं है। जिसकी सूचना तत्काल परिवार व गाँव वालों को दिया, रात में खोजबीन की गई लेकिन भैंसों का कोई पता नहीं चल पाया। भैंसों की कीमत लगभग अस्सी हजार रुपये थी। सैनी कोतवाली में जाकर पीड़ित ने लिखित तहरीर अज्ञात चोरों के विरुद्ध दिया। खबर लिखे जाने तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुई थी।
IV24 News कौशाम्बी से जिला ब्यूरो चीफ मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट