यूपी बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी

लखनऊ : कोरोनावायरस संक्रमण के चलते सभी राजनीतिक पार्टियों के राजनीतिक कार्यक्रम और प्रक्रियाओं पर तो जैसे धारा १४४ लग गई थी। पूरे देश भर में लगे लॉकडाउन में कुछ राहत होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की गठन की लिस्ट जारी कर दी।

2022 में यूपी विधानसभा का चुनाव भी होने वाले चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो चुकी है जिसके चलते सत्ता के गलियारों में होने वाली हलचल में इजाफा हो चुका है । इसलिए नई टीम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ तमाम राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता भी सामने आ रही है । लोकसभा की 80 सीट और विधानसभा में 403 सीट वाले उत्तर प्रदेश पर सियासी दृष्टि से देश भर की निगाहें टिकी रहती है।

प्रदेश के नए पदाधिकारियों को पद लेकर संगठन के काम को आगे बढ़ाने का अवसर मिल गया है । नए लोगों में कार्य के प्रति अधिक उत्साह और उमंग रहता है । पार्टी को भी ऊर्जावान पदाधिकारियों की आवश्यकता होगी ।

अवनीश मिश्रा (प्रदेश प्रभारी)