जिला अस्पताल मामले में भाजपा नेताओं पर एफआईआर और कार्यवाही की मांग

हरदोई के जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर इंदरसिंह व डार्करूम सहायक अरुण कुमार वर्मा को भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं द्वारा पीटे जाने से नाराज प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की एक बैठक के बाद चिकित्सक डीएम से मिले और एक ज्ञापन देकर भाजपा नेताओं पर एफआईआर और कार्यवाही की मांग करते हुए कहाकि अगर शुक्रवार शाम तक कार्यवाई न हुई तो शनिवार को जिले भर में हड़ताल होगी।

पहले महिला जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक बैठक हुई उसके बाद डीएम से मिलने के लिए डॉक्टर पहुंचे।जिलाधिकारी पुलकित खरे से मिले डॉक्टरों के साथ सीएमओ डॉक्टर पीएन चतुर्वेदी भी रहे।यहां चिकित्सकों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर पूरे प्रकरण व भाजपा नेताओं की गुंडई से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि दोषी भाजपा जिलाध्यक्ष,पूर्व जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेताओं पर एफआईआर और गिरफ्तारी करायी जाए।डॉक्टरों ने कहाकि यह पहली घटना नही है इससे पूर्व चार ऐसी घटनाएं चिकित्सकों के साथ हो चुकी है जिनमे डॉक्टरों को पीटा गया है।सभी ने उसके उदाहरण दिए और मांग की अगर कार्यवाही नही हुई तो शनिवार से जिले भर में हड़ताल की जाएगी हालांकि इस हड़ताल में इमरजेंसी सेवाएं नही रोकी जाएंगी और उसके बाद सोमवार को डॉक्टर सामूहिक इस्तीफा देंगे।हालांकि डीएम ने आरोपी डॉक्टर इंदरसिंह को रिलीव कर दिया और चिकित्सकों को भरोसा दिलाया है कि मामले में कार्यवाही की जाएगी।