बरसात में कच्चा मकान गिरा, सौरई खुर्द की माधुरी भी हुई बेघर

Like, Share and Subscribe. For more visit at : www.indianvoice24.com

मसुरियादीन मौर्य (ब्यूरो प्रमुख, कौशाम्बी)

सिराथू, कौशांबी : सिराथू तहसील के सौंरई खुर्द गांव की रहने वाली माधुरी देवी एक जर्जर कच्चे मकान में परिवार के साथ गुजर बसर कर रही थी । अचानक तेज वर्षा होने के कारण दो दिन पहले माधुरी का मकान भरभरा कर गिर गया । इससे उसकी रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली सामग्री नष्ट हो गई ।महिला वर्षा के समय किसी तरह गुजर बसर कर रही है । लेकिन महिला के परिजनों के पेट भरने का कोई सहारा नहीं है । महिला एक आवास के लिए प्रधान सहित जिला प्रशासन से आवास की मांग किया ।

सौरई खुर्द की रहने वाली माधुरी देवी पत्नी दशरथ लाल एक गरीब महिला है । महिला सरकार से मिलने वाले आवास के लाभ से वंचित है । महिला को ग्राम प्रधान द्वारा एक अदद आवास नहीं दिया गया । क्योंकि प्रधान को सुविधा शुल्क देने में महिला असमर्थ थी । महिला जर्जर कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रही थी ।

दो दिन पहले अधिक वर्षा होने के कारण महिला का मकान गिर गया । इससे उसकी खाने पीने में प्रयोग होने वाली सामग्री आटा, चावल, दाल, बिस्तर नष्ट हो गए । महिला पन्नी डालकर उसी गिरे मकान में गुजर-बसर कर रही है । जहां कीड़े मकोड़ों से परिजनों को डर लगता है । वहीं पर बरसात के मौसम में कूड़े के ढेर में जीवन व्यतीत करना महिला के लिए कांटो भरा जीवन जीने के बराबर है । ग्राम प्रधान महिला से द्वेष भावना के कारण उसे एक आवास का लाभ नहीं दे रहा है ।