सरकार की नज़र दो तस्वीरें । दावे के साथ कह सकता हूँ कि ये तस्वीरें प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी को भी पसन्द नहीं आएंगी । इन तस्वीरों को पेश करते हुए इतना ही कहना है कि क्या नियम और क़ानून केवल हम जनता के लिए ही हैं या फिर भाजपाइयों और विधायकों के लिए भी हैं । मोदी सरकार के चारसाल पूरे होने की ऐसी खुमारी कि सरी राह क़ानून को क़फन पहनाया जाने लगा । यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ायी जाने लगीं । पहली तस्वीर में बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा बिना हेलमेट लगाए मोटर साइकिल सवारों की रैली को शान से झण्डी दिखाकर रवाना कर रहे हैं और दूसरी तस्वीर में हरदोई के युवा व वरिष्ठ नेताओं के साथ मुकेश अग्रवाल हेलमेट विहीन मोटर साइकिल सवारों को झण्डी दिखाकर सरकार के चार साल का जश्न मना रहे हैं । अब देखने वाली बात है कि हरदोई के ईमानदार जिलाधिकारी पुलकित खरे और किसी का दबाव न मानने वाले पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र महोदय इस मामले में क्या कार्यवायी करते हैं ? हो यह भी सकता है कि सरकारी दबाव में ईमानदारी दब कर रह जाए ।
Related Articles
एक साल में भाजपा सरकार ने गढ़े असफलता के आयाम : एमएलसी
February 10, 2018
0
भाजपा सरकार ने किसानों व मजदूरों को छलने का किया कार्य- सुशीला पासी
February 20, 2022
0
‘दैनिक जागरण’ की स्टीकर लगी कार सिविल लाइन्स के बीच सड़क पर खड़ी मिली!..?
August 1, 2022
0