कछौना (हरदोई) : कछौना के जनता इंटर कॉलेज में दो दिवसीय भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर हौसला अफजाई की । उन्होंने कहा किसी भी संगठन की कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने कहा प्रत्येक नागरिक के अंदर एक राष्ट्रीय चरित्र होना चाहिए, तभी देश का विकास हो सकता है।
भारतीय जनता पार्टी देश में कल्याणकारी योजनाओं द्वारा अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रही है। नीतियों व जन जागरण अभियान चलाकर देश के नागरिक की सोच में क्रांतिकारी बदलाव आया है। लोग आगे आकर अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने में भागीदारी कर रहे हैं। भविष्य में पंचायत चुनाव में अच्छे कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। पंचायत चुनाव में भागीदारी से हमारे गांव मजबूत बनेंगे। जहां पर अभी देश की 70% आबादी निवास करती हैं। विधायक रामपाल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, जिला महामंत्री अजय शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री डॉ० सुशील गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, महामंत्री शिवम मिश्रा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवधेश रावत, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामऔतार निवासी बहदिन, संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक पंकज शुक्ला आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया है।
रिपोर्ट : पी०डी० गुप्ता