मंझनपुर, कौशाम्बी : कुम्हियावां बाजार में ग्राम प्रधान राहुल केसरवानी ने मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल नन्दी व सदर विधायक लालबहादुर का भव्य स्वागत किया।
आपको बताते चलें कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं से कैबिनेट मंत्री का मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जनसमस्याओं, विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए कैबिनेट मंत्री का काफिला कई दिनों से भ्रमण कर रहा है।
स्वागत करते समय ब्रजेश मिश्रा, मनोज सिंह , ज्ञानप्रकाश केसरवानी, विजय करन, अजय पांडेय सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
मंझनपुर से विजय करन जी की रिपोर्ट