उत्तर प्रदेश भाजपा की टीम में साहू समाज के नेताओं की उपेक्षा क्यों : रोहित साहू

कौशाम्बी : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की टीम में साहू समाज के भाजपा नेता को प्रदेश में पदाधिकारी ना बनाया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । युवा साहू सेना प्रदेश अध्यक्ष रोहित साहू ने कहा कि साहू समाज शुरू से भाजपा का ही वोटर और सपोर्टर है और भाजपा के ही साथ पूरी तन , मन और धन से लगा हुआ है । इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश भाजपा की टीम में साहू समाज के नेताओं को पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। साहू समाज के प्रतिनिधित्व को नजरअंदाज किया गया । आखिर साहू समाज के नेताओं के प्रति भाजपा नेतृत्व का सौतेलापन क्यों ?

अगर भाजपा नेतृत्व को लगता है कि साहू समाज को कुछ नहीं देंगे । तब भी यह समाज भाजपा को छोड़ कर जाने वाला नहीं। भाजपा नेतृत्व को अपनी इस सोच को बदलना होगा । अपना समाज जागरूक हो गया है। साहू समाज के नेताओं की उपेक्षा अब आगे बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

———–जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट