पुलिस ने 14 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी के पिपरी थाना की पुलिस ने 8 जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार ।

बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोग से वसूला गया ₹ 12500 जुर्माना ।

● कौशाम्बी एसपी के निर्देश पर चलाया जा रहा है वाहन चेकिंग अभियान

आज 355 वाहनों का हुआ ई-चालान ।

कौशाम्बी पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 14 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना पिपरी पुलिस जुआ खेलने वाले 8 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी : एसपी अभिनंदन के कुशल निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस उपनिरीक्षक अमित कुमार मयफोर्स द्वारा आठ अभियुक्तों 1 शहजादे पुत्र मोहम्मद इसराइल 2 साबिर पुत्र अंसार अहमद 3आजाद पुत्र इश्तियाक 4 नरेश पासी पुत्र इंद्रपाल निवासीगण खेडुआ थाना पिपरी कौशाम्बी 5 राजू पासी पुत्र अमृतलाल 6 नानू यादव पुत्र स्वर्गीय केसर सिंह 7 मिथिलेश कुमार पुत्र इंद्रपाल 8 रामबाबू पुत्र छेद्दन पासी निवासीगण असरावल खुर्द थाना पिपरी कौशाम्बी को सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाज़ी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

इनके कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते 6400 रुपये तथा जमा तलाशी के दौरान 2800 रुपये बरामद किया गया। अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

कोविड-19 संलग्न वाहन चेकिंग अभियान

29 नवंबर रविवार को जनपद मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद स्तर पर एसपी अभिनंदन सिंह के निर्देशन पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रुप से बाहर घूमने मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालो के विरुद्ध 50 बैरियर नाकों एवं थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई।

पुलिस चेकिंग के दौरान दो पहिया चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 355 वाहनों का ई-चालान किया गया और 06 वाहनों से 3000 रुपया समन शुल्क वसूला गया। साथ ही बिना मास्क लगाये घूमने वाले 108 व्यक्तियों से 12500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने 14 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में साधारण मारपीट तथा शांति भंग करने के आरोप में जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत कुल 14अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

जिसमें थाना महेवाघाट से 02 थाना करारी से 01थाना कौशाम्बी से 01थाना कोखराज से 3पश्चिम शरीरा से 02 थाना चरवा से 01, थाना मंझनपुर से 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

कौशांबी ब्यूरो