इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत कौशाम्बी में मतदान कार्य सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से हुआ सम्पन्न

कौशाम्बी : इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र कौशाम्बी में मंगलवार को मतदान कार्य सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गया। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस सीट के लिये कुल 51.37ः मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदाता 10594 के सापेक्ष 5442 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह से ही बूथो पर मतदाताओ की लाइन लग गई, उत्साह से भरपूर मतदाताओं ने सायं तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि इस बार के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 51.37ः मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस बार मतदान के लिये 17 मतदान केन्द्र बनाये गये थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, फोर्स के साथ निरन्तर भ्रमण शील रहकर स्थितयों का जायजा लेते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान कार्य के सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न होने पर जनपदवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसबलो एवं मीडिया बन्धुओं एवं मतदान कार्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग करने वाले लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट