प्रयागराज मे देश के प्रख्यात भाषा-व्याकरण-विशेषज्ञोँ एवं साहित्य-मर्मज्ञोँ का समागम १९ जून से २३ जून तक

प्रयागराज। आगामी १९ से २३ जून तक प्रयागराज मे देश के प्रख्यात भाषा-व्याकरणविशेषज्ञोँ, साहित्य-मर्मज्ञोँ तथा समालोचकोँ का सारस्वत समागम होगा, जिसका आयोजन शैक्षणिक संस्था ‘हिन्दी-संसार’, सलोरी, प्रयागराज के सभागार मे होगा। इसमे विशेष रूप से प्रयागराज और वाराणसी के भाषाविज्ञानी, हिन्दीसाहित्य-समालोचक शिक्षाविद् आदिक नगर और बाहर से आये विद्यार्थियोँ का मार्गदर्शन करेँगे।

व्याकरणवेत्ता, भाषाविज्ञानी आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय विद्यार्थियोँ के भाषा-व्याकरण से सम्बन्धित कठिनाइयोँ को दूर करेँगे, जबकि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व-हिन्दी-आचार्य प्रो० बलराज पाण्डेय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व-हिन्दीविभागाध्यक्ष प्रो० मु्श्ताक अली, उदयप्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज, वाराणसी के पूर्व-हिन्दीविभागाध्यक्ष प्रो० रामसुधार सिँह, वसंत पी० जी० कॉलेज, वाराणसी की पूर्व-हिन्दी-आचार्य प्रो० शशिकला त्रिपाठी एवं हिन्दीसाहित्य-विशेषज्ञ डॉ० अशोक स्वामी विद्यार्थियोँ का साहित्य-संवर्द्धन करेँगे। इस आयोजन मे विद्यार्थियोँ की लिखित और मौखिक परीक्षाओँ के समय किन-किन बातोँ पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए, इसका भी मार्गदर्शन किया जायेगा। यह जानकारी समारोह-संयोजक डॉ० अशोक स्वामी ने दी है।