कौशांबी। किसानों पर केंद्र सरकार द्वारा लगाया गए विभिन्न कानून को लेकर जहां पूरे देश का किसान आंदोलन कर रहा है। वहीं शनिवार को जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी गंगा पुल पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओ ने आंदोलन कर केंद्र तथा प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि वह किसानों पर जुल्म ज्यादती अत्याचार बंद करें। कोखराज टोल प्लाजा हाईवे पर यूनियन के नेताओं ने चक्का जाम कर नेताओं ने कहा कि किसानों पर लादे गए तीनों बिल सरकार वापस ले और किसानों के वाहनों को टोल टैक्स मुफ्त करने की मांग को लेकर किसान नेताओं द्वारा धरना दिया गया।
आंदोलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शांताराम, तहसील अध्यक्ष चायल चंदू तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष नेवादा प्रेम नारायण मौर्य सहित तमाम किसान पदाधिकारी धरने पर मौजूद रहे। किसान बिल समाप्ति के आंदोलन के चलते सिहोरी टोल प्लाजा पर पुलिस पीएसी की देखरेख में आने जाने वाले साधनों को फ्री में जाने दिया गया।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट