कौशाम्बी। इलाहाबाद झांसी स्नातक खण्ड से नवनिर्वाचित एमएलसी डाक्टर मान सिंह यादव विधायक बनने के बाद कौशांबी जनपद पहुंच समाजसेवी प्रीतम पटेल के आवास पार्टी समर्थकों के साथ मिलने मनौरी पहुँचे। शिक्षक विधायक के आने की जैसे ही पार्टी के समर्थकों को हुई खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रीतम पटेल ने पार्टी समर्थकों वा मतदाताओं की मौजूदगी में निर्वाचित शिक्षक विधायक (विधान परिषद) का माला पहना कर गर्म जोशी से स्वागत किया। शिक्षक विधायक डाक्टर मान सिंह यादव ने मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया और इस ऐतिहासिक जीत के लिए मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान रमाकांत सिंह, अभिमन्यु सिंह पटेल ,सरदार पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कौशांबी